नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने किया पदभार ग्रहण

बलरामपुर/ नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने 26 नवम्बर 2024 को अपराह्न में संयुक्त जिला कार्यालय भवन पहुंचकर कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज का पदभार ग्रहण कर लिया है।

श्री कटारा संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक के पद पर कार्यरत थे। कटारा 2013 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इसके पूर्व कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा के बलरामपुर पहुंचने पर नवीन विश्राम गृह में अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

श्री कटारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 12वें कलेक्टर हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर जिला पंचायत सीईओ  रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद गुप्ता, इंदिरा मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़, श्री आनंद राम नेताम, कुसमी,  करूण डहरिया, राजपुर, राजीव जेम्स कुजूर, जिला कोषालय अधिकारी संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिले के नये कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, रीडर कक्ष, सभाकक्ष सहित जिला निर्वाचन कार्यालय, एन.आई.सी., समाज कल्याण विभाग, खनिज विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, क्रेडा एवं पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली तथा कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों का संधारण, नियमित रूप से करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर आर. एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद गुप्ता, श्रीमती इंदिरा मिश्रा एवं जिला कार्यालय प्रमुख सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

CG News: कबीरधाम में नकली देशी शराब कांड का भंडाफोड़ तेज, झारखंड से दो और आरोपी गिरफ्तार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles