96 लीटर से अधिक शराब बरामद…सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 50 हजार का माल जब्त…गिरदौना में पकड़ाया आरोपी
एक ही ठिकाने से 97 लीटर से अधिक शराब जब्त

बिलासपुर—सकरी पुलिस ने आपरेशन अभिायन के दौरान करीब 97 लीटर शराब बरामद किया है। सकरी पुलिस ने आरोपी को ग्राम गिरदौना स्थित ठिकाने से गिरप्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया है। आरोपी का नाम योगेन्द्र यादव है।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर सकरी थाना पुलिस ने आपरेशन प्रहार’’ के दौरान रेड कार्रवाई कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि सकरी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम गिरदौरान स्थित योगेन्द्र यादव क ठिकाने पर धावा बोला।
आरोपी योगेन्द्र यादव के ठिकाने से छानबीन के दौरान सकरी पुलिस ने करीब 97 लीटर से अधिक मात्रा में देशी मदिरा बरामद किया। बरामद मदिरा की कीमत करीब 50 हजार रूपये है। योगेन्द्र यादव को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









