CG Crime News: पुराना बस स्टैंड में युवक की हत्या,खबर मिलते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी,मृतक निजी चैनल का कर्मचारी
देर रात 11:30 बजे युवक पर धारदार हथियार से हमला

CG Crime News।बिलासपुर।पुराना बस स्टैंड स्थित गुप्ता के पास एक युवक की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि यवक भाटिया चैनल का कर्मचारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राहुल सिंह ठाकुर है। सीपत का रहने वाला है। हाल फिलहाल दयालबंद में रहकर भाटिया चैनल में कार्यालय का काम करता था।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
CG Crime News।पुराना बसस्टैंड स्थित गुप्ता भोजनालय के पास एक युवक पर अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राहुल सिंह ठाकुर है। मृतक सीपत का रहने वाला है।
हाल फिलहाल दयालबंद में रहकर भाटिया न्यूज़ चैनल में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि राहुल ठाकुर भाटिया चैनल में बैंकिंग और अन्य प्रबंधन कार्य में काम कर रहा था।
राहुल सिंह ठाकुर की उम्र लगभग 28 साल है। किसी काम से 25 अगस्त 24 को पुराना बस स्टैंड आया था। रात्रि करीब साढ़े 11 बजे के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गले पर वार किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दौड़ते हुए जमीन पर गिर गया। और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्ष दर्शनों के मन की युवक का किसी ने पीछा किया था। जानकारी देते चले कि पुराना बस स्टैंड स्थित सरकारी शराब की दुकान भी है। यहां अक्सर लोगों की भीड़ देर रात तक रहती है। वाद विवाद यहां सामान्य सी बात है।
बहरहाल सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप समेत तारबाहर थाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया है।









