घर से रात्रि में नाबालिग लड़की को भगाया…किया बलात्कार…पुलिस ने यहां से आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट का जुर्म..भेजा गया जेल

बिलासपुर—पचपेड़ी पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने और बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2),87,64 और 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को जेल दाखिल कराया है। आरोपी का नाम लवन बलौदा बाजार निवासी जितेंद्र कोसले है।
पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 21 सितम्बर 24 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर नाबालिग ल़ड़की को भगाकर ले गया है। मामले को गंभीरता से लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137/2 के तहत अपराध दर्ज किया गया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी का नाम जितेन्द्र कोसले है। आरोपी लवन बलौदा बाजार का रहने वाला है।
पतासाजी के दौरान आरोपी को रायपुर में पकड़ा गया। नाबालिग को भी बरामद किया गया। मेडिकल परीक्षण के दौरान नाबालिक के साथ बलात्कार किये जाने की पुष्टि हुई। बीएनएस की धारा 87,64 और 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






