सिम्स में किया हाथ साफ…बलौदा बाजार में पकड़ाया शातिर…बताया खा पीकर उड़ा दिया
सिम्स में आरोपी ने किया नगद और मोबाइल पर हाथ साफ

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने सिम्स में चोरी की गतिविधियों को अंजाम देने वाले बदमाश को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार सिम्स में जब तब आदतन बदमाश व्यस्त और परेशान लोगों के बीच पहुंचकर चोरी की गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इसी क्रम में पुलिस ने बदमाश संतोष निषाद ऊर्फ गुडूडू साई को धर दबोचा है। आरोपी निपनिया बलौदा बाजार का रहने वाला है। आरोपी से चोरी की नगदी आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस,एटीएम कार्ड,पेन कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को सुयश दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि14 अगस्त को अपनी मां राखी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। 16 अगस्त की रात्रि में टेबल स्टैण्ड पर मोबाईल , पर्स के साथ नगदी रकम, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड को रखकर सो गया। रात्रि करीब चार बजे नींद खुली। उसने देखा कि टेबल पर रखे सारे सामान गायब हैं।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 के तहत प्रकरण दर्ज कर पतासाजी अभियान चलाया। इसी क्रम में 31 दिसम्बर को मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी संतोष निषाद उर्फ गुड्डू साई सिम्स में चोरी के लिए जिम्मेदार है। सूचना के बाद पुलिस टीम को निपनिया भेजा गया। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछके दौरान आरोपी ने सिम्स अस्पताल में चोरी की घटना के लिए जिम्मेदार बताया।
पुलिस ने आरोपी से गायब मोबाईल जब्त किया। आरोपी ने बताया कि पर्स में मिले नगद को खर्च कर दिया है। बीएनएस की धारा 305 के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









