निर्वाचन बैठक कार्यक्रम में बोले एसडीएम…बीएलओ,पटवारियों को करना होगा यह काम…इस तारीख तक ही जोड़ें जाएँगे नाम

*नगरीय निकाय चुनाव के निर्वाचक नामावली तैयार करने की जानकारी

बिलासपुर—एसडीएम  बिलासपुर पीयूष तिवारी ने जलसंसाधन कार्यालय स्थित प्रार्थना सभागार में बीलएलओ निर्वाचन सुपरवाइजर और हल्का पटवारियों के साथ बैठक किया। बैठक में  नगर पालिक निगम क्षेत्र स्थित सभी मस्त मतदान केंद्रों के बीएलओ ने शिरकत किया। नगर पालिक निगम बिलासपुर की मतदाता सूची संबधित जानकारियों को साझा किया। उन्होने बताया कि 1जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची में नए जुड़े मतदाताओं को नगर पालिका निगम मतदाता सूची में जोड़े जाने का काम  दो चरणों में किया गया। मतदाताओं से प्रारूप क-1 प्राप्त करने के लिए निर्देश भी दिया गया।
एसडीएम तिवारी ने बताया कि बीएलओ को अक्टूबर से दिसंबर 2024 में पुनरीक्षण के दौरान विधानसभा के मतदाता सूची में नए जुड़े मतदाताओं की सूची दी गयी है। सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि सूची में अंकित नए मतदाताओं को नगर पालिक निगम की मतदाता सूची में जोड़े। एक सप्ताह के भीतर प्रारूप क 1 में आवेदन प्राप्त कर नगर पालिक निगम के जोन कार्यालय में संबंधित प्राधिकृत कर्मचारियों को डाटा एंट्री कराए।
जानकारी देते चलें कि 1 जनवरी 2024 के आधार पर नगर पालिक निगम के लिए मतदाता सूची तैयार की गई थी। यानी  जिनका नाम 1जनवरी 2024 तक विधानसभा के मतदाता सूची में जुड़ा था। ऐसे सभी मतदाताओं का नाम नगर पालिका निगम के मतदाता सूची में जोड़ा गया था। बाद में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2024 तक ऐसे मतदाता जिसका नाम विधानसभा के निर्वाचक नामावली में दर्ज किया गया था..उन्हें भी प्रारूप जोड़ा गया।
पीयूष तिवारी ने उपस्थ्ति सभी चुनाव कर्चचारियों को बताया कि वर्तमान में राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देशित किया है कि निर्धारित तारीख 1 जनवरी 2025 के आधार पर नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाए। ऐसे नए मतदाता जिनकी उम्र  1 जनवरी  2025 तक 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। उनका नाम विधानसभा मतदाता सूची में जुड़ चुका है । 10 जनवरी 2025 तक नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रारूप क-1 प्राप्त कर सकेंगे। नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की कार्रवाही की जाएगी।
पीयूष तिवारी ने नए मतदाताओं से कहा कि जिनकी उम्र 01 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। यदि उनका नाम विधानसभा के मतदाता सूची में जुड़ चुका है तो  नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जुड़वाए। 10 जनवरी 2025 तक अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ को या अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में आवेदन पत्र जमा करें।
जमीन किसी की...बेचा किसी ने..खरीदा किसी ने....लाखों रूपये लेकर आरोपी फरार...पुलिस ने 6 साल बाद किया गिरफ्तार

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles