live election results-वोट जिहाद के विरुद्ध धर्मयुद्ध एक विजयी दौड़ है

live election results-महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजों का ऐलान आज ( 23 नवंबर ) होगा। मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में महायुति की सरकार बहुमत के आंकड़ों तक पहुंचती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक महायुति के पक्ष में 211 और महाविकास अघाड़ी के पक्ष में 68 सीट जाती हुई दिख रही थीं, तो इस तरह से शुरुआती रुझानों में देखे तो प्रदेश में महायुति की सरकार स्पष्ट रूप से बनती हुई नजर आ रही है।

live election results-रुझानों से पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया।

live election results-उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, “कल महाराष्ट्र, वोट जिहाद के विरुद्ध धर्मयुद्ध एक विजयी दौड़ है।”

live election results-उन्होंने पोस्ट पर नजर डालने से यह साफ जाहिर हो रहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र के चुनाव को वोट जिहाद की लड़ाई बताई है। इसके साथ ही उन्होंने महायुति की जीत को जिहाद की हार के रूप में रेखांकित करने का प्रयास किया है।

वहीं, संजय राउत ने महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नतीजों में कुछ तो गड़बड़ है। शिंदे गुट के सभी विधायक आखिर चुनाव कैसे जीत सकते हैं। यह जनता का फैसला नहीं हो सकता है। मौजूदा राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी मशीनरी को अपने कब्जे में किया गया है। खैर, कुछ ही देर में पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

live election results-बता दें कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे। चुनाव प्रचार के दौरान महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों ही गठबंधनों के नेताओं ने अपनी-अपनी तरफ से जीत के दावे किए थे। लेकिन, आज चुनावी नतीजों के दिन प्रदेश की पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।आईएएनएस

रायपुर में सीएम साय ने युवाओं को दी ट्रैफिक नियमों की सीख, बाइक चलाकर दिया संदेश

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles