नाबालिग लड़कियों का अपहहण…दो अलग अलग मामले में पुलिस की कार्रवाई…सहयोगी समेत कुल तीन आरोपी गिरफ्तार…
तखतपुर और पचपेढ़ी में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

बिलासपुर—नाबालिग लड़कियों समेत महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराध को लेकर पुलिस का आपरेशन प्रहार लगातार जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर नाबालिग को भगाने और बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामले में नाबालिग को बरामद किया गया। सहयोगी समेत तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह को जानकारी मिली कि तखतपुर क्षेत्र से नाबालिक लड़की को अज्ञात आरोपियों ने अपहरण किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत छानबीन की कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने 9 जुलाई को पतासाजी के बाद नाबालिक पीड़िता को बरामद किया। साथ ही तिफरा निवासी आरोपी सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदूर को धर दबोचा। इस दौरान अपराध में सहयोग करने वाले तिफरा निवासी आरोपी जस्सु उर्फ जयेन्द्र सिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार किया। दोनो आरोपियों को आईपीसी की धारा 363,366,376(2)(एन), 368 और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया है।
पचपेढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पचपेड़ी पुलिस ने 20 जून 2024 को नाबालिग के अपहरण मामले में पतासाजी कर 10 जुलाई को कौड़िया निवासी आरोपी छोटू उर्फ प्रकाश केंवट को पकड़ा है। सीपत में आरोपी के कब्जे से नाबालिक बालिका को भी बरामद किया गया। आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 5, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









