Kabirdham News: एनएचएम संविदा भर्ती के तहत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

Kabirdham News: कवर्धा।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिला कबीरधाम में संविदा भर्ती के लिए पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

यह भर्ती 14 अगस्त 2025 को जारी विज्ञापन के अनुसार 14 प्रकार के कुल 18 रिक्त पदों के लिए की जा रही है। जारी की गई पात्रध्अपात्र सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

यदि किसी अभ्यर्थी को सूची को लेकर कोई दावा या आपत्ति करना हो, तो वे 02 फरवरी 2026 को शाम 5रू30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावा-आपत्ति सीधे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला कबीरधाम में कार्यालयीन दिनों में जमा करनी होगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय संचालन समिति की ली समीक्षा बैठक

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles