पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की हो एसआईटी जांच, हत्यारों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई- रायपुर प्रेस क्लब

रायपुर।बीजापुर के युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या हमारे लिए स्तब्ध करने वाली बेहद दुखद घटना है।

बस्तर में पत्रकारिता हमेशा से चुनौतियों से भरी रही है। लेकिन ताज़ा घटना ने बता दिया है कि एक भ्रष्ट व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की क़ीमत जान दे कर चुकानी होती है।

इस तरह का बयान जारी करते हुए रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और महासचिव वैभव शिव पाण्डेय ने आगे कहा है कि साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या से प्रदेश भर के पत्रकारों में गहरी पीड़ा और आक्रोश है।

रायपुर प्रेस क्लब यह मांग करता है कि इस हत्याकांड की एसआईटी से जांच करवाई जाए और हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करे।

शोक की इस घड़ी में रायपुर प्रेस क्लब, साथी मुकेश चंद्राकर के परिवार के साथ खड़ा है।

Bhilai News: ऑनलाइन ठगी के दो मामलों का खुलासा..पुलिस ने 3 दिनों तक रेकी कर आरोपियों को धर दबोचा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles