
ChhattisgarhBusinessJob/VacancyLifestyleReligion
पूर्व प्रबंधक से 9 टोकन बरामद…खाद्य संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने दिया आदेश..अधिकारी रकबा की जांच कर बताएं सच
खाद्य संचालक का धान खरीदी केन्द्रों का दौरा...वेयर हाउस गोदाम का किया निरीक्षण
बिलासपुर—खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग संचालक जितेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। धान खरीदी और पीडीएस प्रणाली के कार्यों का जायजा लिया। खाद्य संचालक ने लिंगियाडीह स्थित स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदाम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने भण्डार किये गए चावल की गुणवत्ता को जांचा परखा।
खाद्य संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सेन्दरी स्थित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभारी ने बताया कि आज की स्थिति में उपार्जन केन्द्र में 39,585 क्विंटल है। , जारी डी०ओ० की मात्रा 22160 क्विंटल और उपार्जन केन्द्र से अब तक 56 प्रतिशत का उठाव हुआ है। इस दौरान जितेन्द्र शुक्ला ने धान खरीदी केन्द्र पहुंचे किसानों से संवाद किया। रैण्डम रूप से बोरो का तौल कराया। आर्द्रतामापी यंत्र से नमी को भी जांचा। साथ ही धान उपार्जन केन्द्र प्रबंधक को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
जितेन्द्र शुक्ला ने धान उपार्जन केन्द्र बिरकोना का भी निरीक्षण किया गया। वर्तमान में उपार्जन केन्द्र में उपार्जित धान की मात्रा 28,532 क्विंटल, जारी डी०ओ० की मात्रा 17,500 क्विं० एवं उपार्जन केन्द्र में उठाव का प्रतिशत 61.33 होना पाया गया। उपार्जन केन्द्र बिरकोना में विगत खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 2388 क्विंटल धान (5.7 प्रतिशत) का शॉर्टेज था। कलेक्टर महोदय द्वारा विगत वर्ष केन्द्र में पदस्थ प्रबंधक एवं समस्त स्टॉक को हटाए जाने के निर्देश दिये जाने के बाद प्रबंधक को हटाते हुए पूर्व वर्ष में पदस्थ लिपिक को प्रबंधक बनाया जाना पाया गया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रबंधक देवारी लाल यादव से खाद्य संचालक ने बातचीत किया। देवारी लाल ने बताया कि 9 कृषकों का टोकन मिला है। किसानों का नाम नंद किशोर, रामधन, कृष्ण कुमार द्विवेदी, अमित द्विवेदी, ईश्वर प्रसाद बरेठ, सुशीला रूद्रकर, आनंद यादव, बहोरन मिलिंद है। देवारी ने बताया कि कृषकों के रकबे में अधिया का कार्य करता है। जितेन्द्र शु्क्ला ने खाद्य और विपणन संघ के कर्मचारियों को उपार्जन केन्द्र बिरकोना का तत्काल भौतिक सत्यापन करने को कहा।