आसान नहीं प्रमोद नायक की मेयर दौड़..पिछड़ कर चर्चा में आए विनोद साहू…आज बैज की बैठक..देर शाम हो जाएगा सभी प्रत्याशियों का फैसला

देर शाम तक मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नाम का फैसला

बिलासपुर— अभी तक माना जा रहा था कि कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक का नाम फायनल है। ऐसा इसलिए कि प्रदेश के बड़े से लेकर मझोले नेताओं ने उन्हें खुलेआम समर्थन किया। कमोबेश ग्राउन्ड लेबल केसभई  नेता और कार्यकर्ताओं ने भी नायक के नाम पर मुहर भी लगा दिया। लेकिन खबर लिखते समय बात सामने आने लगी है कि मामला इतना आसान नहीं है। जितना अभी तक सोचा समझा जा रहा था। क्योंकि  मैदान में अब ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू की इन्ट्री हो गयी है। जिसके चलते  मामला घोषणा टेबल तक नहीं पहुंच सका। इसके चलते पार्षद प्रत्याशियों का नाम भी एलान के टेबल तक आने में पिछड़ गया। मुद्दे को सुलझाने के लिए आज रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में सभी निकाय जिला प्रमुखों की दीपक बैज के साथ बैठक है। जंगी बैठक ठीक दोपहर 11 बजे से शुरू हो जाएगी। लोगों की माने तो यहीं पर मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगा।

भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है। हां मेयर के नाम का एलान अभी किया जाना बाकी है। लेकिन अन्दर खाने से खबर लगभग आ ही गयी है कि पूजा विधानी बड़ी दावेदार के रूप में सामने आ चुकी है। लेकिन भाजपा नेताओं के आपसी तनाव को दूर करने और आम सहमति बनाए जाने को लेकर मेयर प्रत्याशी के नाम का एलान अभी तक नहीं किया है। बहरहाल भाजपा पार्षद और मेयर प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदना शुरू कर दिया है। फिर भी मेयर पद के बड़े दावेदारों की वार्ड को सूची में शामिल नहीं कर हाईकमान ने संदेश दिया है कि अभी उम्मीद जिन्दा है।

कम्पनी इंजीनियर से लूटपाट...मोटरसायकल गिराकर मारापीटा...नगद और जेवर लूटा..पकड़े गये चारो आरोपी गिरफ्तार

लेकिन कांग्रेस में सब कुछ गड्ड मड्ड होता दिखाई दे रहा है। जैसे ही चुनाव आयोग ने नामांकन तारीख का एलान किया। सबसे पहले कांग्रेस की तरफ से बात चलने लगी कि प्रमोद नायक मेयर पद के दावेदार होंगे। धीरे धीर यह भी जानकारी मिली कि नायक को बड़े से लेकर मझोले नेताओं का आशीर्वाद मिल गया है। और ग्राउन्ड जीरों के नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने भी इस बात को कबूल कर लिया। लेकिन अब नया पेंच सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार सरकन्डा पार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू ने भी मेयर पद की दावेदारी कर मामला गड्डमड्ड कर दिया है। बावजूद इसके बताया जा रहा है कि प्रमोद नायक ही मेयर का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन मामला सुलझता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। नायक के खिलाफ विनोद की मेयर दावेदारी से पार्षद प्रत्याशियों की सूची का एलान भाजपा से पिछड़ गया है।

     खबर मिल रही है कि आज पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने सभी जिला अध्यक्षों को बैठक में बुलाया है। बैठक का आयोजन रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में होगा। दीपक बैज निकाय क्षेत्रों के जिला अध्यक्षकों के साथ मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नाम पर विचार विमर्श से आम सहमति बनाएंगे। बैठक ठीक 11 बजे शुरू हो जाएगा। खत्म कब होगा कहना मुश्किल है। लेकिन इतना निश्चित है कि बैठक जंगी होगी। संभावना जाहिर की जा रही है कि देर शाम प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के साथ बिलासपुर नगर निगम के लिए मेयर दावेदार प्रमोद नायक का नाम फायनल कर दिया जाएगा। साथ ही पार्षदों की सूची पर अंतिम मुहर भी लगा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री--उप मुख्यमंत्री का आमना सामना...वर्जिश कर..सीएम साय ने चलाया जमकर बल्ला..मिनी स्टेडियम का दिया तोहफा...कहा...हम हैं ना...

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *