Bilaspur News

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश…दो महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…चोरी के बाद आस पास की ले रहे थे टोह

तीनों आरोपियों से चोरी का सामान बरामद

बिलासपुर—-सुने मकान का फायदा उठाकर सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आसपास  घूमते पाये गये।शिकायत के चंद घटों बाद चोरी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी संबलपुर ओड़िसा के रहने वाले हैं।
पकड़े गए आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1)  कुंवर सबर पिता कालो सबर उम्र 20 वर्ष।
2)  भूमिका सबर पति कुंवर सबर उम्र 20 वर्ष।
3)  जिमास सबर पति राजू सबर उम्र 20 वर्ष।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारह मोपका निवासी  शीतला केंवट ने 13 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार करीब 9 बजे  परिजनों के साथ बाड़ी में काम कर रही थी। घर का मुख्य दरवाजा अधूरा बंद था। बाडी से लौटने के बाद घर अन्दर सामान अस्त व्यस्त था। अज्ञात लोगों ने दो जोड़ी चांदी का पायल पार दिया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि अपराध दर्ज करने के बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। 2 अज्ञात महिला और एक पुरूष को संदिग्ध घूमते पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने पहले तो गुमराह किया। तीनों ने बताया कि वह संबलपुर उड़िसा के निवासी है। तीनों ने चोरी का जुर्म कबूल किया। चोरी का पायल भी जब्त किया गया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।
4 महीने से नही मिला चावल..डोड़की वासियों का आरोप..संचालक कर रहा राशन की ब्लैकमेलिंग..आज तक नहीं मिला शक्कर और नमक
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close