BTI मैदान को एथलेटिक्स मैदान के रूप विकसित करने, नगर पालिका को निर्देश

जशपुरनगर/कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कार्य किये जाने हेतु जशपुर का सौंदर्यीकरण, अधोसंरचना कार्य के लिए भागलपुर चौक, बी.टी.आई खेल मैदान, सामुदायिक भवन बी.एस.एन.एल ऑफिस, पक्की ड़ाडी, चौक स्थित कुंआ व वार्ड क्रमांक 07 का निरीक्षण किया गया।

बी.टी.आई. मैदान को एथलेटिक्स मैदान के रूप विकसित करने हेतु नगर पालिका विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण कार्य, हाई मस्क लाईट, रनिंग ट्रैक व घास लगाने के कार्य शामिल है।

सामुदायिक भवन के समीप भूमि को सीमांकन करने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए गए इसी प्रकार रानी सती तालाब व पक्की डाडी की सफाई व सौन्दर्गीकरण किये जाने आवश्यक कार्य योजना तैयार करने को कहा गया, तथा झंडा चौक के पास स्थित कुएं में जाली लगाये जाने हेतु विभाग को निर्देशित की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, राजेश यादव तहसीलदार, राजीव सोनी व सतीश भगत राजस्व निरीक्षक, कैलाश खरोले सहायक अभियंता, जगेशवर राम चौहान, लिलेन्द्र कुमार प्रधान, दिनेश सिंह, भोला यादव, उपस्थित थे।

राशि बढ़ी तो खुशी से झूमीं लाड़ली बहनें

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion