
भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज…पूर्व मंत्री ने कहा..जब पार्टियां टूट रहीं..फिर भी हम अडिग..युवाओं के बिना संभव नहीं
अमर ने किया युवा जगत को रिचार्ज..बताया युवा बिना संभव नहीं..
बिलासपुर—तिलकनगर स्थित राममंदिर में “भाजपा सदस्यता अभियान 2024” की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं और अन्य भाजपा नेताओं के बीच आगामी योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक का आयोजन राममंदिर भवन में हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत से हुआ। पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अमर ने कहा, “भाजपा सदस्यता अभियान 2024 पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। अभियान न केवल नए सदस्यों को जोड़ने के लिए है। बल्कि हमारी विचारधारा और सिद्धांतों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भी है। अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करना होगा।
अमर ने कहा जब हर पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए जनता की सेवा कर रही है। हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से अपने कार्यों और विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। अभियान में हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएं।
पूर्व मंत्री ने इस दौरान युवाओं को पार्टी में अधिक सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा, “युवा शक्ति के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। हमें युवाओं को जो़ड़कर राष्ट्र निर्माण में शामिल करना है।
बैठक का संचालन रमेश लालवानी ने किया। अजित सिंह भोगल ने आभार प्रदर्शन किया। बैठक में प्रमुख रूप से रामदेव कुमावत, पूजा विधानी, विभा राव, अमरजीत सिंह दुआ, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, विनोद सोनी, राजेश सिंह, अजित भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंदः बोलर, निम्मा जीवनानी, और चंद्रप्रकाश मिश्रा , दीपक सिंह सहित भाजपा के प्रदेश , जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।