फिर पकड़ाया चाकू और तलवारबाज…चापड़ और चाकू बरामद….आमजन की शिकायत पर पहुंची पुलिस…दोनों आरोपियों को जेल
चापड़ और चाकू के साथ दहशत फैलाते पकड़े गए

बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने लोगों के बीच चापड़, तलवार और चाकू लहराने वाले दो सिद्धहस्त तलवारबाजों को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों अपराधी आने जाने वालों के बीच दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया है। आरोपियों का नाम विष्णु सिंह चौहान,मेलविन फ्रेंकलिन और शशांक सिंह उर्फ अमन सिंह ठाकुर है। तीनों कुटीपारा के रहने वाले हैं।
मोपका पुलिस चौकी के अनुसार 17 अक्टूबर को टाउन भ्रमण दौरान के मुखबीर की सूचना पर धान मंडी में धावा बोला गया। इस दौरान आम रास्ता में तीन व्यक्ति को धारदार चाकू और चापड़ के साथ पकड़ा गया। तीनों आरोपी आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेराबन्दी कर धर दबोचा। आरोपियों का नाम विष्णु सिंह चौहान, मेलवीन फ्रेंकलिन, शशांक सिंह उर्फ अमन सिंह ठाकुर है। तीनों को न्यायायिक रिमांड में भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









