कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं की भड़ास…टिकट के समय कर देते हैं किनारे…पहचानते भी नहीं..युवाओं को कब देंगे मौका..जांगिड़ ने दिया जवाब
जांगिड़ ने कहा.. कभी कभी हार का कारण कुछ नहीं होता

बिलासपुर—छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ की अगुवाई में जिला कांग्रेस ग्रामीण संगठन की विस्तारित बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। बैठक में स्थानीय नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने विधासभा हार को लेकर जमकर भड़ास निकाला।स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूरे समय कार्यकर्ता और संगठन की दुहाई देने वाले टिकट वितरण के समय भूल जाते हैं। सरकार बनने के बाद मिलना भी पसंद नहीं करते। हम लोग हार से दुखी है…और इसके लिए वरिष्ठ नेता ही जिम्मेदार हैं।
कांग्रेस कार्यालय में संगठन विस्तार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ समेत सुबोध हरितवाल, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, सियाराम कौशिक, राजेन्द्र शुक्ला ने समेत दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता और महिला विंघ ने हिस्सा लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने विधानसभा हार के लिए संगठन के बड़े नेताओं पर आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि टिकट वितरण के समय ऊर्जावान को दरकिनार कर दिया है। सरकार बनने के बाद लोग मिलना भी पसंद नहीं करते हैं। बैठक के अन्त में विजय जांगिड़ ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि अनुभव और ऊर्जा के साथ हम संगठन को नया स्वरूप देंगे। सभी को अवसर मिलेगा। इस दौारन जांगिड़ ने प्रदेश और केन्द्र सरकार समेत भाजपा संगठन पर गंभीर आरोप लगाया। जांगिड़ ने कहा भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। देश में भाई भाई को बांटने का काम कर रही है। इसके पहले विजय जांगिड़ ने विजय पाण्डेय को दीमक के सवाल और संगठन की गुटबाजी को लेकर कुछ भी बोलने से रोका।
जिला कांग्रेस ग्रामी की बैठ के बाद विजय जांगिड ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने कह कि संगठन में विस्तार का मतलब बदलाव नहीं होता। चुनावी हार पर जांगिड़ ने बताया कि कई बार हार का कोई कारण नहीं होता। विरोधी पार्टी के फैलाए भ्रम में आकर भी जनता वोट कर देती है।
जांगिड़ ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्हास है। उनका कार्यकर्ताओं से मिलने का मकसद चुनाव नहीं ..बल्कि संगठन को मजबूत करना है। नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। बैठक में वे सुझाव दे रहे थे। कांग्रेस की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर जांगिड़ ने कहा कि कई बार हार का कोई कारण नहीं होता। कई बार विरोधी पार्टी के फैलाए भ्रम से भी हार का सामना करना पड़ता है।
उन्होने बताया कि भाजपा जाती, धर्म के अलावा कई तरह के भ्रम फैलाने वाली है। जिसके कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विस्तार का मतलब बदलाव नहीं होता। लेकिन जहां भी जरूरत पड़ेगी चाहे प्रदेश स्तर पर हो या जिला स्तर पर हो बदलाव किया जा सकता है। लेकिन पहली प्राथमिकता रिक्त पदों को भरना है। जहां भी संगठन में पद खाली है उसे पहले भरा जाएगा। इसके बाद बदलाव पर विचार किया जाएगा।









