
अमर अग्रवाल करेंगे बुराई के रावण का दहन..जगह जगह होगा कार्यक्रम..पूर्व मंत्री ने कहा…आओ मिलकर मिलकर संवारे सपनों का भारत
मुख्य अतिथि अमर करेंगे पुलिस लाइन मैदान में रावण दहन
बिलासपुर…. पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर समेत प्रदेश की जनता को विजयदशमी की बधाई दी है। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि विजयदशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। हमें इस पर्व से संदेश लेते हुए मिलजुलकर रहना है। देश और प्रदेश समेत बिलासपुर में विकास की गति को ताकत देना है। अमर ने सभी धर्म समाज और वर्ग की खुशहाली की कामना भी की है।
अमर अग्रवाल ने विजयदशमी पर्व की बधाई दी है। उन्होने अपने संदेश में कहा कि आदिशक्ति जगज्जननी माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे। भारतीय संस्कृति में विजयादशमी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व का पर्व है। पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व बुराई का पर्याय रावण पर अच्छाई के संदेशवाहन भगवान राम की जीत के रूप में मनाया जाता है।
अमर ने कहा कि पर्व से हमें सीख मिलती है कि लाख बाधाएं क्यों न आएं..लेकिन जीत सत्य, धर्म और न्याय की ही होती है। अमर अग्रवाल ने नगरवासियों का आह्वान किया कि सभी लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें। सदाचार के मार्ग पर चलकर देश को समृद्ध बनाये। और सामाजिक समरसता को स्थापित करें। उन्होने दुहराया कि आधुनिक संदर्भों में विजयादशमी मनाने की सार्थकता तभी है जब हम आंतरिक और बाहरी चुनौतियों की पहचान कर उनका समाधान करें। भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सदगुणों का विकास का संकल्प ले।
यहां यहां करेंगे रावण दहन
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल रेलवे नार्थ इंस्टिट्यूट, पुलिस ग्राउंड, लाल बहादुर शास्त्री मैदान, पुरानाबसस्टैंड, नूतन चौक,चांटीडीह में रावण दहन करेंगे । नगर विधायक विजयदशमी के अवसर पर शहर के आधा दर्जन स्थानीय समितियां के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही सार्वजनिक दशहरा और रावण दहन कार्यक्रम विधायक अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।
कितने बजे कहां होगा दहन
अमर अग्रवाल शनिवार शाम 6 बजे नॉर्थ इंस्टिट्यूट रेलवे मैदान में सार्वजनिक रावण दहन कार्यक्रम के बाद शाम 6:45 पर नगर निगम की तरफ से आयोजित पुलिस मैदान सिविल लाइन में रावण दहन करेंगे। इसके बाद मनोहर टॉकीज के पास जूना बिलासपुर स्थित संघ कार्यालय में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात्रि 8:00 बजे लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी क्रम में अमर अग्रवाल रात्रि 8:30 बजे पुराना बस स्टैंड, रात्रि 9:00 बजे नूतन चौक सरकंडा मैदान,और रात्रि 9:45 बजे मेलपारा चांटीडीह में आयोजित सार्वजनिक दशहरा कार्यक्रम में शामिल होकर रावण दहन करेंगे।