IMD alert: बारिश का कहर, कहीं गिरे पेड़ कहीं धंसी सड़क, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश आज पूरे दिन होने की आशंका है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

इसमें पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, महरौली, छतरपुर, आयानगर, डेरामंडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर जैसे इलाके शामिल हैं। नोएडा और मानेसर में भी हल्की से लेकर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि यहां गंभीर मौसम की स्थिति बनी रह सकती है।

भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ गिर गए।

आरके पुरम के सेक्टर-9 में सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसके कारण एक मोटरसाइकिल और एक कार उस जगह गिर गए। वहीं, रिठाला मेट्रो के पास भारी बारिश के कारण गुलेरिया हाउस के पीछे भी सड़क का एक हिस्सा टूट गया

आईएमडी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा में यमुनानगर, झज्जर, फरुखनगर और होडल; उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर और नंदगांव; और राजस्थान में तिज़ारा और अलवर में बारिश हो सकती है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर के कई इलाकों में शुक्रवार रात को बारिश हुई।

इससे पहले शुक्रवार को लगातार बारिश की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में पानी भर गया और गंभीर यातायात जाम लग गया।

देर रात्रि चला पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान...142 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई...करीब पचास हजार रूपयों हर्जाना

निवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को दिसंबर महीने में पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। गुरुवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश पूरे दिन जारी रही।

बारिश की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन, यह अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 रहा।

इस स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) इस प्रकार रहा: आनंद विहार में एएक्यूआई 390, आईजीआई हवाई अड्डे (टी 3) पर 314, आया नगर में 329, लोधी रोड पर 327, आईटीओ पर 360, चांदनी चौक में 300 और पंजाबी बाग में 361 मापा गया।

सुबह 7 बजे एएक्यूआई का स्तर ज्यादा था: आनंद विहार में 398, आईजीआई हवाई अड्डे (टर्मिनल3) पर 340, आया नगर में 360, लोधी रोड पर 345, आईटीओ पर 380, चांदनी चौक में 315 और पंजाबी बाग में 386 था।

केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी पैनल ने हाल ही में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत चरण IV (‘गंभीर+’) के उपायों को हटा दिया है। हालांकि, वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए चरण I, II और III के उपाय लागू रहेंगे, जैसा कि 24 दिसंबर को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बताया।

आईएमडी और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता में सुधार का कारण अच्छे मौसमीय हालात हैं, जिनमें हवा की गति का बढ़ना भी शामिल है।

CG News: इस जिले में बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था लागू,अधिकारी-कर्मचारियों ने फेस रीडिंग और थंब स्कैन से दर्ज की उपस्थिति

वाराणसी में मौसम ने अचानक ही करवट बदली है। देश के अन्य हिस्सों की तरह ही यहां भी बारिश होने लगी है। आगामी दिनों में पारा लुढ़ेगा इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग इसे पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ और पश्चिमी विक्षोभ का असर बता रहा है।

मौसम के अचानक करवट बदलने से आम लोगों का जीवन भी प्रभावित हुआ है। ठंज से बचने के लिए लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म चाय का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे है।

पौष स्नान करने वालों की तादाद में भी थोड़ी गिरावट आई है। इससे पुरोहित थोड़े मायूस हैं। घाट पर बैठे श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहे हैं और कह रहे हैं आमदनी पर असर पड़ा है।

वहीं, एक पर्यटक रश्मि शुक्ला ने कहा कि हमने गंगा के किनारे ठंड के बारे में जो सुना था वह सच हो रहा है। ठंड काफी है और लोगों को कंपकंपा रही है। मैं मध्य प्रदेश सतना की रहने वाली हूं। यहां बादल काफी है। धूप नहीं हवा चल रही है।

आशीष कुमार का कहना है कि यहां बादल छाये हुए हैं और सर्द हवा चल रही है। हम लोग परिवार के साथ घूमने आए हैं। धूप होती तो अच्छा होता लेकिन इस ठंड में हम लोग घूम रहे हैं।

परिवार संग धार्मिक नगरी पहुंचे अजय मिश्रा ने कहा कि वाराणसी में गलन है। जो ठंडी हम लोगों को चाहिए, वो ठंड आ गई है। आसपास के जिलों में जो बारिश हो रही है, उसके कारण ही मौसम का मिजाज बदला है।

म्यूजिक में कमाल! भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला “सुर बदलने वाला” एआई मॉडल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इनमें सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद और राजधानी लखनऊ के अलावा इटावा, झांसी, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, शाहजहांपुर, महोबा, मेरठ, चित्रकूट, अलीगढ, कासगंज, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, बांदा, मुरादाबाद, ललितपुर, आगरा, बरेली, लखीमपुर खीरी, मथुरा, बदायूं, फतेहपुर, गाजियाबाद, रामपुर, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, कन्नौज, हरदोई, बुलंदशहर, मैनपुरी, बागपत, संभल, औरैया और फिरोजाबाद जिले शामिल हैं

 

 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles