IMD Alert: उत्तर भारत ठंड की चपेट में, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

IMD Alert।दिल्ली-एनसीआर में ठंड में अभी भी कोई कमी नहीं दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

IMD Alert।वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है।

Imd Alert।मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 जनवरी को एक बार फिर दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से ठंड और अधिक बढ़ सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इसके अलावा पूरे उत्तर भारत में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं यूपी की बात करें तो यहां भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

यूपी में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, घने कोहरे और ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राज्यों में 18 से 21 जनवरी तक बादलों की आवाजाही और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को यूपी में सबसे कम तापमान इटावा में रिकॉर्ड किया गया, जो 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे ज्यादा तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस बांदा में रिकॉर्ड किया गया।

बिहार में भी ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन दिन तक कोल्ड डे की स्थिती बनी रह सकती है। इसके बाद राज्य के तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। यानी मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में शीत दिवस यानी कोल्ड डे जैसी स्थिती बनी रह सकती है।

अमेरिका को निर्यात में गिरावट, लेकिन भारत का कुल एक्सपोर्ट 6.75% बढ़ा — नए बाजारों में बढ़ी पकड़

हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि 26 जनवरी से मौसम में सुधार होना शुरू हो सकता है।

एमपी के अधिकांश शहरों में मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश और कोहरे की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भोपाल, राजगढ़, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, पन्ना, मैहर, सागर, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, छतरपुर, निवाड़ी, शाजापुर, आगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना और अशोकनगर जिलों में घने से मध्यम कोहरा और शीतल दिन का अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, शुक्रवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रही तथा अधिकतर राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राजस्थान में बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों में कुछ स्थानों पर शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंड का प्रकोप रहा।

वहीं बर्फबारी के बाद कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है तथा मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी कोल्ड डे की स्थिति देखी गई। पंजाब में पठानकोट सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ हुए नक्सलमुक्त — बस्तर में शांति और विकास का नया युग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *