IMD Alert: भारी बारिश से छत्तीसगढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

IMD Alert।छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और आवागमन में परेशानी जैसी स्थिति बन गई है।

अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और साथ ही रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जैसे जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश की संभावना है।

वहीं रायगढ़ से कांकेर तक के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तर तथा दक्षिण-पश्चिम छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहने को कहा गया है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नदी, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जुलाई को भी प्रदेशभर में भारी बारिश जारी रह सकती है। नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

बीते 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। कई स्थानों पर जलभराव से यातायात बाधित हुआ है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

आतंकी खतरे की आशंका से जाफर एक्सप्रेस की सेवा स्थगित, बलूचिस्तान में बढ़ी सुरक्षा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *