jojobetJojobet GirişMadridbetPusulabetmeritbetmarsbahisCasibom Girişmarsbahis girişcasibomJojobet GirişcasibomCasibom GirişMarsbahis GirişJojobet Giriş

Accident : तेलंगाना के रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा, बस और डंपर की टक्कर में 16 की मौत; 8 से ज्यादा घायल

srn 5 1 780x470 1

हैदराबाद। तेलंगाना से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। राज्य के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस और डंपर में टक्कर हुई, जिसमें 16 लोगों की जान गई है। वहीं, इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में बजरी ले जा रहे एक डंपर की रोजवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 8 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 8 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि डंपर की टक्कर चेवेल्ला के पास तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (RTC) की गाड़ी से हुई, जिसके कारण बजरी बस पर गिर गई।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि रंगारेड्डी जिले में चेवेल्ला पुलिस स्टेशन के तहत खानापुर गेट के पास एक TGSRTC बस और एक ट्रक के बीच सड़क हादसा हुआ। यह घटना आज सुबह हुई। हम मौके पर पहुंच गए हैं और ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।

वहीं, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस गंभीर सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर TGSRTC के MD नागी रेड्डी और रंगारेड्डी जिले के कलेक्टर से फोन पर बात की और उन्हें घायलों को अच्छी मेडिकल सुविधा देने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा तब हुआ जब गलत साइड से आ रहे एक टिपर ने बस को टक्कर मार दी। मंत्री ने TGSRTC अधिकारियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।

Related Articles