प्राथमिक शाला लोतलोता में की जायेगी मानदेय शिक्षक की नियुक्ति

कोरबा/नगर पंचायत छुरीकला अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोतलोता में संचालित प्राथमिक शाला में जल्द ही मानदेय शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
प्राथमिक शाला लोतलोता में पदस्थ प्रधान पाठक के बालक छात्रावास लमना विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा में कार्य करने के उपरांत शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा अध्यापन व्यवस्था को बनाये रखने के लिये यहां मानदेय शिक्षक नियुक्त करने पहल की जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा द्वारा पत्र के माध्यम से प्राथमिक शाला लोतलोता में मानदेय शिक्षक नियुक्त करने की मांग की गई है।
विद्यालय में अध्यापन व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में यहां मानदेय शिक्षक की व्यवस्था की जायेगी।




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




