हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश पहुंचे मुंगेली जिला सत्र न्यायालय..एक एक कक्ष का किया निरीक्षण…इसकी व्यवस्था का दिया आदेश

चिकित्सा अधिकारी की व्यवस्था करने का आदेश

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली में सभी न्यायालयों और अनुभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम में रिकार्ड रखने के लिए रैक की व्यवस्था करने, पार्किंग स्थान को बढाने, जिला न्यायालय भवन में संचालित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में नियमित रूप से चिकित्सा अधिकारी की व्यवस्था करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र को हाईजेनिक कर कक्ष के जीर्णाेधार, रिकार्ड रूम की गली को रिडिजाइन करते हुए लाइब्रेरी रूम का जीर्णाेधार का निर्देश भी दिया है।
 मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय भवन के औचक निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन नये बार रूम, नवनिर्मित लॉयरहाल, टायलेट काम्प्लेक्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने मालखाना में ऐसी संपत्ति जिनका निराकरण हो चुका है। विधिवत निराकरण किये जाने का निर्देश दिया। केन्द्रीय पंजीयन अनुभाग कक्ष छोटा होने के कारण विधिवत काउंटर व्यवस्था करने और न्यायालय भवन के सभी अनुभागों में जगह की कमी को दूर करने दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य न्यायाधीश ने पूर्व में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश के परिपालन में कार्याे का अवलोकन कर संतोष जाहिर किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्रकुमार अज़गल्ले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस कप्तान भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल समेत अन्य न्यायाधीश, अधिवक्तागण, एसडीएम पार्वती पटेल और न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

54 लाख की आनलाइन ठगी..ED अधिकारी बनकर ठगों ने दिया मंसूबों को अंजाम...अलग अलग ठिकानों से पकड़ाए तीनो आरोपी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles