Heavy Rain Alert: जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert: मानसून की गति बरकरार है और कई राज्यों में इसका प्रभाव साफ तौर पर दिख रहा है। विभाग ने 5-10 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है कि देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे।

Heavy Rain Alert:मानसून (Monsoon) ने देश के लगभग सभी राज्यों में दस्तक दे दी है और अपना असर भी दिखा रहा है। देश के कई राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। कहीं कम, तो कहीं ज़्यादा बारिश हो रही है। हालांकि जिन राज्यों में भारी बारिश हो रही है, वहाँ लोगों को इस वजह से समस्या भी हो रही है।
मानसून की रफ्तार बरकरार है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) के अनुसार यह रफ्तार फिलहाल बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने 5-10 जुलाई के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी करते हुए बादलों के जमकर बरसने का अनुमान लगाया है।
Heavy Rain Alert:मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 5-10 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि छत्तीसगढ़, बिहार, विदर्भ, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5-10 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 6 जुलाई को भारी और अन्य दिन हल्की बारिश होने का अनुमान है।
पश्चिमी भारत में आंधी-तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कोंकण और सौराष्ट्र में 5-10 जुलाई के दौरान जमकर बादल बरसेंगे
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार कि 5-10 जुलाई के दौरान उत्तरप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी कई जगह बारिश का सिलसिला बरकरार रहेगा। इस दौरान तेज़ हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।
Heavy Rain Alert:दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग के अलर्ट में बताया गया है कि 5-10 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, यनम, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवाओं और बिजली गिरने का भी अनुमान है।









