दुमका में दिल दहला देने वाला मर्डर! नींद में मौत के घाट उतारा दुकानदार

दुमका में दिल दहला देने वाला मर्डर! नींद में मौत के घाट उतारा दुकानदार

दुमका

झारखंड के दुमका जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारीकादर गांव में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर एक नाश्ता दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे गांव को दहशत का माहौल कायम कर दिया है।  

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कारीकादर गांव निवासी 38 वर्षीय लखन मंडल के रूप में हुई है। वह बीते कई वर्षों से गांव के बाहर सड़क किनारे नाश्ते की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात लखन मंडल अपनी दुकान के बाहर खाट पर सोया हुआ था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब उसकी पत्नी लीलावती मंडल दुकान पहुंची तो उसने अपने पति को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखा। यह द्दश्य देखकर वह जोर-जोर से चीख पड़ी और पड़ोसी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

इधर घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते लखन मंडल की हत्या किए जाने की आशंका है। मृतक की पत्नी लीलावती मंडल ने पुलिस को दिए बयान में पड़ोसी गांव चैनपुर के कालीचरण राय, लालचरण राय समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि ये सभी संदिग्ध घटना के बाद से गांव छोड़कर फरार हैं।       

IAS Transfer News: चार आईईएस अफसरों की नई जिम्मेदारी

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। एसडीपीओ विजय महतो ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Articles