IAS Transfer News: चार आईईएस अफसरों की नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक तंत्र को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। 2 फरवरी 2026 को जारी इस आदेश में चार महत्वपूर्ण अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर शासन को मजबूती दी है।

IAS Transfer 2026/मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में सचिव, निदेशक और आयुक्त स्तर के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

IAS Transfer 2026/यह कदम पिछले सप्ताह हुए चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों के बाद उठाया गया है, जिससे राज्य में प्रशासनिक सक्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।

​महाराष्ट्र: किन्हें मिली नई जिम्मेदारी?

​राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • ​श्रीधर दुबे (IAS 2014): इन्हें मुंबई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर थे।
  • ​सत्यजीत बाडे (IAS): पुणे में दिव्यांग कल्याण आयुक्त बनाए गए हैं। सत्यजीत बाडे इससे पहले रायगढ़ जिला परिषद में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) के रूप में कार्यरत थे।
  • ​सुनील भोंकरे (IAS): कमिश्नर अर्बन हेल्थ (मुंबई) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे महाराष्ट्र एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे।
  • ​राहुल कुलकर्णी (IAS): इन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर, महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन बनाया गया है। वे गृह विभाग में संयुक्त सचिव पद से स्थानांतरित होकर आए हैं।

​जम्मू-कश्मीर में भी प्रशासनिक फेरबदल

​जम्मू-कश्मीर सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 फरवरी 2026 को दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश जारी किया:

  1. ​नवीन एस.एल. (IAS 2012): वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव और आयुक्त हैं, उन्हें अब लोक शिकायत विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
  2. ​अवनी लवासा (IAS 2013): परिवहन विभाग की सचिव के साथ-साथ अब आतिथ्य एवं प्रोटोकॉल विभाग (Hospitality and Protocol) के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।

​पिछले सप्ताह के तबादलों पर एक नजर/IAS Transfer 2026

​बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में मनीषा पाटणकर को गृह विभाग में और मिलिंद म्हाइसकर को लोक निर्माण विभाग (PWD) में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया था। इसके अलावा भुवनेश्वरी एस. को सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक और डॉ. एच.एस. वासेकर को पुणे स्थित MSCERT का निदेशक बनाया गया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles