स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10 बजे एवं शाम 6 बजे सार्थक ऐप पर उपस्थिति लगाना सुनिश्चित करें

मुरैना/क्षेत्रीय संचालक ग्वालियर की संयुक्त संचालक डॉ. नीलम सक्सेना ने मुरैना सीएमएचओ कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय एवं सभी प्रोग्राम ऑफीसर सहित समस्त कार्यालय कर्मचारी उपस्थिति थे।

बैठक में डॉ. नीलम सक्सेना ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर आने के लिए समय पर सार्थक ऐप पर हाजरी लगाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे एवं शाम को 6 बजे सार्थक ऐप पर उपस्थिति लगाना सुनिश्चित करें।

साप्ताहिक समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया। कार्यालय में आवक-जावक शाखा एवं स्थापना शाखा एनआरएच यूनिट सहित संपूर्ण शाखा का रिकॉर्ड रिपोर्ट का निरीक्षण किया। कार्यालय पत्र संबंधित शाखा को समय पर भेजने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने आरटीआई प्रकरण के तत्काल निराकरण मानव अधिकार के प्रकरण समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने सभी प्रोग्राम ऑफिसर को फील्ड में भ्रमण करने एवं शाम को भ्रमण रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए। बैठक में सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और कम उपलब्धि पाए जाने पर सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

MP Government School- सरकारी स्कूल के 50 विद्यार्थी उद्यमशीलता का लेंगे प्रशिक्षण

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles