सरकारी जमीन की खरीदी बिक्री…गंभीर धाराओं में आधा दर्जन शूरमा गिरफ्तार…दो महिला भी शामिल…सभी पर दर्ज हुआ 420 का मुकदमा
अपनी सम्पत्ती बनाकर आरोपियों ने बेज दिया सरकारी जमीन

बिलासपुर—-पुलिस कप्तान के निर्देश पर सरकन्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मिलकर खमतराई स्थित शासकीय भूमि का अवैधानिक तरीके से क्रय विक्रय किया है। आधा दर्जन आरोपियों को आईपीसी की धारा आईपीसी की धारा – 420, 467, 468 और 34 के तहत गिरफ्तार न्यायालय के हवाले किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम पता और ठिकाना
1) शरद यादव पिता स्व. रामलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह।
2. संजय जायसवाल पिता दिलहरण जायसवालउम्र 32 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह
3. मधुसुदन राव पिता स्व. सत्यनारायण राव उम्र 43 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन।
4. श्रीनिवास राव पिता स्व. सत्यनारायण राव उम्र 50 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन।
5. चित्ररेखा साहू पति मनोज साहू उम्र 40 वर्ष निवासी जबड़ापारा चांटीडीह।
6. सुक्रिता बाई सूर्यवंशी पति स्व. रमेश सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी खमतराई।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि अमेरी निवासी पटवारी रमेश कुमार वैष्णव ने शासकीय जमीन की अवैध खरीदी बिक्री को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पटवारी ने रिपोर्ट में बताया कि खमतराई स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 पर शरद यादव, संजय जायसवाल, ने मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू के साथ अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये हैं।
, पुलिस कप्तान ने रिपोर्ट को गंभीरता से लिया। साथ ही सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी का आदेश भी दिया। पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग की अगुवाई में सभी आरोपियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर आरोपी शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को ना केवल विधिवत् गिरफ्तार किया गया। बल्कि विधिसम्मत कार्रवआई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




