Guru Margi 2025- गुरु ग्रह का मार्गी होना.. 2025 में इन राशियों के लिए चमकेगा भाग्य, धन और सफलता के नए अवसर

Guru Margi 2025

Guru Margi 2025/वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। ग्रहों का वक्री और मार्गी होना हमारे जीवन और आसपास की घटनाओं पर सीधा प्रभाव डालता है।

Guru Margi 2025/वर्तमान में गुरु ग्रह (बृहस्पति) जो 9 अक्टूबर से वृषभ राशि में वक्री थे, अब फरवरी 2025 से मार्गी होने जा रहे हैं।

इसका सीधा लाभ कुछ राशियों को मिलेगा, जिनके जीवन में नई संभावनाएं, आर्थिक उन्नति और सफलता के अवसर दस्तक देंगे। आइए जानते हैं, गुरु ग्रह का मार्गी होना किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।Guru Margi 2025

मेष राशि: आकस्मिक धनलाभ और पदोन्नति का योग
गुरु ग्रह का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के धन स्थान में मार्गी होंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ के बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों का धन कहीं फंसा हुआ है, उनके लिए यह समय धन वापसी का होगा। संचार, लेखन और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों का अवसर आ सकता है। यह समय परिवारिक सहयोग और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का भी रहेगा।

कर्क राशि: संतान सुख और जीवन में स्थिरता का संकेत
कर्क राशि के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना पंचम भाव में शुभ संकेत दे रहा है। इस अवधि में संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव अफेयर में चल रहे जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी, और आप अपने धन का सही उपयोग कर बचत करने में सफल रहेंगे। छात्रों के लिए यह समय उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा, और आप अपनों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।Guru Margi 2025

मदिरा प्रेमियों को तोहफा..घर बैठे मनपसंद पर मिलेगी ब्रांड की जानकारी...आबकारी सचिव का आदेश...100 प्रतिशत करें व्यवस्था

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में तरक्की और व्यवसाय में वृद्धि
मकर राशि के लिए गुरु ग्रह का सीधी चाल से कर्म भाव में आना बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि में नौकरीपेशा और व्यवसाय करने वालों को कई नए अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी, और कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। यह समय कारोबारियों के लिए आर्थिक उन्नति का भी रहेगा, जिसमें आपको बड़े मुनाफे का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपकी सफलता के द्वार खोलेंगी।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles