सामान्य भविष्य निधि की शिकायतों के समाधान के लिये 27 से 31 अक्टूबर तक ‘शिकायत निवारण सप्ताह’

राज्य के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) अभिदाताओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-द्वितीय, मध्यप्रदेश, ग्वालियर में 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक ‘शिकायत निवारण सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है।

      यह पहल महालेखाकार कार्यालय द्वारा अभिदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने और सेवा वितरण में पारदर्शिता एवं दक्षता लाने के उद्देश्य से की जा रही है।

सप्ताह भर चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जीपीएफ अभिदाताओं को अपनी शिकायतें सीधे महालेखाकार कार्यालय, ग्वालियर में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

साथ ही समस्त आहरण संवितरण अधिकारी एवं लेखा संबंधी कार्यों में संलग्न अधिकारी को अभिदाताओं की शिकायतों का त्वरित परीक्षण कर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करवा सकेंगे।

PCC अध्यक्ष बैज ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, रेल हादसे पर जताया गहरा दुख

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles