हीरोइन बनाने का दिया झांसा..सामूहिक बलात्कार में पीड़िता गर्भवती…दो साल बाद पकड़े गए फरार दोनों बलात्कारी
शादी का झांसा देकर तीन महीने तक रोका...

बिलासपुर—फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर सामूहिक बलात्कार के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।तत्कालीन समय शिकायत के बाद एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। घटना 1 अप्रैल 2022 मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 अप्रैल 2022 को परसदा निवासी रामायण साहू अपने तीन अन्य साथियों नहरपारा निवासी रामायण भोई , जयरामनगर निवासी बबलू ,बस स्टैण्ड निवासी मेलू ने सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रामायण साहू ने दावा किया उसे और कोरबा निवासी सहेली को को फिल्म में हीरोइन बनाएगा। इसके बाद आरोपी रामायण साहू दोनों को अपने साथ घर लेकर गया।
पीड़िता ने बताया कि देर रात्रि आरोपी रामायण साहू अपने साथी रामायण भोई उर्फ राजू के साथ कमरे में पानी मांगने के बहाने घुसा। इस दौरान दोनो सहेलियां सो रही थीं। पीड़िता ने बताया कि सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर लेकर गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद रामायण साहू ने कहा कि वह पसंद करता है और ताकत के दम पर बलात्कार किया।
पीड़िता के अनुसार घटना के बाद आरोपी रामायण साहू और साथी मेलू, बबलू ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। आरोपियों ने कहा कि तुम लोगों की शादी करवा देगा। कुछ दिनों बाद पता चला कि वह तीन माह की गर्भवती है। इसके बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा रही है।
पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। प्रकरण को विवेचना में लेकर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। इसी दौरान आरोपी रामायण साहू ने 23 नवम्बर 2022 को न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण किया। पता साजी के दौारन मामले में फरार आरोपी बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे निवासी भिलाई, मेलू उर्फ मेलाराम सारथी निवासी बस स्टेण्ड को दबिश देकर उनके ही घर से पकड़ा है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बलात्कार का जुर्म कबूल किया। दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।









