चार तथाकथित NSUI नेताओं पर जुर्म दर्ज…छात्राओं को उकसाने,बलात प्रवेश का लगा गंभीर आरोप…तलाश रही पुलिस

कांग्रेस नेताओं पर लगा शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

बिलासपुर— पचपेढ़ी स्थित छात्रावास में हंगामा मचाने समेत तोड़फोड़ और धमकी, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के जुर्म में एनएसयूआई के चार तथाकथित छात्र नेताओं के खिलाफ पचपेढ़ी पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। एफआईआर खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवराम टण्डन ने कराया है। पुलिस ने फरार चारो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 332(c),221,351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
जानकारी देते चलें कि 9 सितम्बर को मूलभूत जरूरतों को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया था। छात्राओं का सहयोग देने एनएसयूआई ने भी एलान किया। मामला शांत होने के बाद तथाकथित एनएसयूआई के कुछ लोगों ने छात्राओं को भड़काया। हास्टल में घुसकर तोड़फोड़ को अंजाम दिया। साथ ही तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए अफवाह फैलाया कि छात्राओं को जेल भेजने की धमकी दी है। जिसके कारण माहौल विगड़ गया। लेकिन पुलिस ने किसी तरह घटनाक्रम को नियंत्रित किया।
 मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने  बताया कि 9 सितम्बर को पचपेडी स्थित कन्या छात्रवास के छात्राओ को भडकाकर चक्का जाम कराया गया। हास्टल अधीक्षिका संगीता टंडन के खिलाफ शिकायते मिली थी। शिकायत की जांच पड़ताल करने जिला स्तर के अधिकरी डीएमसी राजवाडे मौके पर तहसीलदार पचपेडी और हास्टल अधीक्षिका संगीता टंडन के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान छात्राएं भी मौजूद थीं।
छात्राओं की शिकायत पर मौके पर मौजूद अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे थे। शाम करीब 6  बजे बिलासपुर निवासी NSUI और युवा कांग्रेश नेता राहूल हंसपाल, मजहर खान, गोलू खान और अश्वीन विश्वकर्मा  बिना अनुमति जबरदस्ती करते हुए  हास्टल में दाखिल हुए। सबके सामने चारों आरोपियों ने छात्राओ को आंदोलन के लिये भडकाना शुरू कर दिया।
अधिकारियों के मना करने पर आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने कहा कि बच्चो के साथ अन्याय कर रहे हो। अभी तक हास्टल अधीक्षिका को क्यो नही हटाया गया। यदि अधीक्षिका को नहीं  भगाया गया तो अंजाम बुरा होगा। हम लोग  उग्र आंदोलन करेंगे।
आरोपियों ने  धमकी दिया कि कल बिलासपुर से 100 लडके और लडकिया लेकर आयेंगे । इसके बाद परिणाम अच्छा नहीं होगा।  धमकी देने के साथ आरोपिोयं ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने शासकीस कार्य में बाधा पहुंचाया है।
 पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ अनुमति के हास्टल प्रवेश करने, आंदोलन के लिये भडकाने और अधिकारी कर्मचारियो के साथ अभद्र व्यवहार कर शासकीयकार्य मे बाधा डालने का मामला दर्ज किया । सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 332 (c),221,351 (2), 3 (5)का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड...बीते साल कुख्यात बदमाशों को भेजा सीखचों के पीछे..आईजी,एसपी ने कहा...शांति से समझौता और बचने का रास्ता नहीं...खत्म करेंगे माफिया शब्द

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles