बिना धान का कटाया टोकन…93 लाख रूपयों का करीब 3 हजार क्विंटल धान जब्त..खाद्य अधिकारी ने बताया..भौतिक सत्यापन से हुआ खुलासा

धान महोत्सव के दौरान फर्जीवाड़ा करने वालों पर टीम की बड़ी कार्रवाई

 बिलासपुर…कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर धान महोत्सव के दौरान भौतिक सत्यापन टीम ने जिले के अलग अलग धान खरीदी केन्द्रों में धावा बोला है। इस दौरान खाद्य, राजस्व और मण्डी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 93 लाख रुपए की 2997 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया है। मामले में खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कानून के तहत अपराध भी दर्ज किया जाएगा। 
 
खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि अलग अलग विभाग की संयुक्त भौतिक सत्यापन टीम ने अलग अलग धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लगभग 93 लाख रुपए मूल्य के 2997 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया है। कलेक्टर ने बच्चे पांच खरीदी दिनों के दौरान भी कार्रवाई तेज करने को कहा है।
 
भदौरिया ने बताया कि तहसील पचपेडी स्थित धान उपार्जन केन्द्र जोंधरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 6 किसानों का भौतिक सत्यापन कर 356 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया है। सेवा सहकारी समिति चिल्हाटी में 4 किसानों से 2.758 हेक्टेयर का 143 क्विटल धान का रकबा जब्त किया है। ओखर में कार्रवाई कर 3 किसानों से 90 क्विंटल धान का रकबा कब्जे में लिया है।
 
कोटा स्थित धान उपार्जन केन्द्र धूमा का निरीक्षण नायब तहसीलदार ने किया। उपस्थित किसानों से भौतिक सत्यापन के दौरान 1.720 हेक्टेयर का रकबा का धान समर्पण जब्त किया गया। धान उपार्जन केन्द्र करगीकला में 11 किसानो से 482 क्विंटल के भौतिक सत्यानपन  38 क्विंटल धान अतिरिक्त बरामद हुआ है। करगीखुर्द में किसानों की सहमति से 5.101 हेक्टेयर रकबे का रकबा समर्पण कराया गया। धान उपार्जन केन्द्र कर्रा की जाँच के दौरान मौके पर किसान से 21 क्विंटल धान जब्त हुआ है।
 
धान मण्डी कोटा में के निरीक्षण के दौारन 29 किसानों का टोकन कटा पाया गया। 6 हेक्टर रकबे का समर्पण कराया गया। सीपत्त स्थित धान उपार्जन केन्द्र देवरी का निरीक्षण में 547 क्विंटल के एवज में केवल 78 क्विंटल धान भौतिक सत्यापन में पाया गया। अतिरिक्त धान के रकबा को समर्पण कराया गया।
 
        तहसील मस्तूरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र गोडाडीह कामें 19 किसानों का 28.633 क्विंटल धान का टोकन काटा गया था। भौतिक सत्यापन में धान उपलब्ध नहीं होना पाया गया। किसानों ने धान का रकबा समर्पण किया। धान उपार्जन केन्द्र भरारी में 4 किसानो से 116 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया।
 
इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र मल्हार में 375 क्विंटल,किरारी में 181 क्विंटल, टिकारी में जॉच कू टीम ने  742 क्विंटल और वेदपरसदा में 432 क्विंटल धान का रकबा जब्त हुआ है।  बेलगहना स्थित धान उपार्जन केन्द्र केंदा में निरीक्षण के दौरान किसान से 325 बोरी धान में 00 बोरी धान पुराना और अमानक जब्त किया गया है।
 
CG NEWS:इस नगर पंचायत में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *