एनीकट में मिली तैरती लाश..लोगों ने पुलिस को तत्काल बताया…गोताखोरों के सहयोग से शव को निकाला गया बाहर…अब तक नहीं हुई पहचान

मनियारी नदी एनीकट में मिली तैरती लाश..पहचान की कवायद

बिलासपुर—तखतपुर मनियारी नदी डैम में तैरते हुए युवक की लाश मिली है। सुबह नदी नहाने वालों ने बीच नदी में लाश को तैरते देखा। तत्काल पुलिस तक जानकारी को साझा किया। खबर मिलते ही पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गयी। लाश को किसी तरह बाहर निकाला गया। इस दौरान नदी और एनीकट के दोनो तरफ लोगों को जमकर जमावड़ा देखने को मिला।
तखतपुर में मनियारी नदी के एनीकट में हमेशा की तरह स्थानीय लोग नहाने गये। इस दौरान कुछ लोगों की नजर बीच नदी में तैरते लाश पर पड़ी। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही गोताखोरों के साथ पुलिस एनीकट पहुंच गयी। गोताखोरों के सहयोग से लाश को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को लाश शिनाख्त करने को कहा। लेकिन युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। पुलिस के अनुसार विभिन्न माध्यमों से लाश को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी है। बहरहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया है। छानबीन के बाद जल्द ही शव की पहचान को लोगों से अवगत कराया जाएगा।

फ्री होल्ड लैण्ड स्कीम पर कैबिनेट का ताला...अब नहीं मिलेगी रेवड़ी के मोल सरकारी जमीन...जमीन माफियों में हलचल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles