होटल व्यवसायी से मारपीट,,,नाबालिक समेत पांच बदमाश गिरफ्तार,,,हथियार बरामद
दुकान में घुसकर हथियार से हमला

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर,,,,चाकूबाजी करने वाले अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाकर पुलिस ने नाबालिग समेत पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने धुरीपारा में एक राय होकर घटना को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों को बीएनएस की धारा 296 (1),152,351 (2) 118(1), 118(2), 191( 2), 191(3) और आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत जेल दाखिल कराया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित लोखंडी निवासी दिलीप निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम लोखंडी में रोड किनारे होटल का व्यवसाय करता है ।रात्रि करीब 10:45 बजे एक्टिवा सवार तीन लड़कों ने घर के सामने का दरवाजा जोर-जोर से खटखटा रहे थे। पिता राजकुमार निर्मलकर बाहर निकले। आरोपियों ने होटल से सामान मांगा।
पीड़ित ने बताया कि रात्रि होने के पिता ने सामान देने से इंकार कर दिया। इसके बाद एक्टिवा सवार तीनों लड़के पिता राजकुमार निर्मलकर से मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट किया। बीच बचाव करने पर तीनो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। कुछ देर बाद तीनो अपने साथियों के साथ तलवार लाठी डंडा लेकर आए। घर घुसकर मारपीट किया। मारपीट के दौरान चोट पहुंची है।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। पतासाजी के दौरान धुरीपारा मंगला निवासी आरोपी राहुल यादव, पिता जनक राम यादव, राहुल पटेल, ओम कालेश्वर उर्फ गोदाला विश्वकर्मा,आकाश रजक उर्फ भाचा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। दोनो ने मारपीट का जुर्म कबूल किया।
पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार नुमा धारदार हथियार, डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है । नाबालिक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है ।









