पूर्व विधायक ने कहा..मंत्री जी स्वागत है…सवाल का जवाब देकर जाएं..वेन्टिलेटर से कब बाहर आएग सिम्स…बताएं मासूमों की मौत के लिए जिम्मेदार कौन

स्वास्थ्य विभाग मंत्री पर शैलेष पाण्डेय का हमला

बिलासपुर— स्वास्थ्य मंत्री के बिलासपुर आगमन चर्चा के बीच पूर्व नगर विधायक ने कई सवाल उठाए हैं। प्रेस नोट जारी कर शैलेष पाण्डेय ने कहा कि मंत्री जी बिलासपुर में हमेशा की तरह इस बार भी आपका स्वागत है। लेकिन इस बार.. एक बार ही सही.. जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जरूर कुछ कहें। साथ ही टीकाकरण से हुई मौत का जवाब जरूर देकर जाएं।
 पूर्व नगर विधायक ने प्रदेश के स्वस्थ्य मंत्री के बिलासपुर आगमन को लेकर खुशी जाहिर किया है। शैलेष ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि मंत्री जी से उम्मीद है कि वह इस बार बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जरूर कुछ कदम उठाएंगे। मलेरिया,डायरिया,डेंगू और स्वाइन फ़्लू को लेकर कुछ कहेंगे। टीकाकरण से हुई मौतों पर चुप्पी को भी तोड़ेंगे।  विश्वास है कि अपनी जिम्मदारियों से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रेस नोट जारी कर शैलेष पाण्डेय ने कुछ सवाल भी किये हैं।
उन्होने प्रेस नोट जारी करने के साथ स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगा है कि क्या क्या CIMS पूरी तरह बीमार हो चुका है। क्या इसे दवा दारू कर ठीक किया जा सकता है। CIMS में चिकित्सकों से हुई लापरवाही और मौत के लिए किसी को जिममेदार बनाएंगे। उन्हें बताना होगा कि  CIMS में उपकरण खराब होने की वजह क्या है। मरीज़ों को रेफेर क्यों किया जा रहा है। उपकरण कब तक ठीक हो जाएंगे। बताने का कष्ट करेंगे कि  ⁠जिला हॉस्पिटल का ऑक्सीजन प्लांट बंद क्यों  है।
शैलेष ने बिलासपुर में टीकाकरण के कारण दौरान मासूम बच्चों की मौत पर बनाई जाँच समिति रिपोर्ट का खुलासा करने की भी बात कही है। पूछा है कि  दोषियों पर कब कार्यवाही होगी। अटैचमेंट के कारण कितने डॉक्टर्स बिलासपुर में है और क्या उनको वापस भेजा जाएगा। ⁠मलेरिया,डायरिया,स्वाइन फ़्लू और डेंगू से हुई मौतों का आँकड़ा सार्वजनिक कब करेंगे ?
सवालों के बीच प्रेस नोट में शैलेष ने जनसंपर्क निधि के दुरुपयोग का भी मुद्दा उठाया है। पूछा है कि ⁠नया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कब तक शुरू हो जाएगा ?- ⁠मासूम बच्चों की मौत पर सरकगार परिजनों को मुआवज़ा राशि कब देगी ?- ⁠आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत मामले में दोषियों पर कब कार्रवाई होगी। शैलैष ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार सिम्स के पास फण्ड नहीं है। सवाल है कि समस्या कब तक दूर कर लिया जाएगा।
कांग्रेस नेता ने स्वाथ्य मंत्री से कहा है कि उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि जिम्मेदारी के साथ सभी प्रश्नों का सही जवाब देंगे। बिलासपुर के स्वास्थ्य विभाग को वेंटिलेटर से निकालकर जरूर स्वस्थ करेंगे।
पुलिस रेंज प्रमुख ने बताया...नशा पर अंकुश मतलब..अपराध पर अंकुश...कप्तान रजनेश ने बताया...विवेचना में गलती..मतलब बच गये आपराधी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles