गोद में खिलाया…बच्चों को पुचकारा..जमीन पर बैठकर नन्हें छात्रों को पढ़ाया पाठ..प्रोग्रेस रिपोर्ट पर गदगद हुए कलेक्टर

बच्चों के बीच कलेक्टर ने बांटा चाकलेट..लिया बचपन का आनन्द

बिलासपुर—अलग अंदाज में कलेक्टरी करने वाले अवनीश शरण ने एक बार फिर कुछ अलग कर दिया है। बिलासपुर के पुराने स्कूलो में से एक घोड़ादाना प्राथमिक स्कूल का किया औचक निरीक्षण किया है। स्कूल में कलेक्टर के पहुंचने से स्टाफ में हलचल मच गयी। कलेक्टर ने बिना परवाह किए बच्चों के बीच क्लास में जमीन पर ही बैठ गए। एक एक बच्चों से बातचीत कर सवाल किया..और बच्चों के सवाल पर खुद भी जवाब दिया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को खिलाया..और गोद मैं बैठाकर प्यार भी किया। खूब पढ़ने की बात भी कही।
काम काज को लेकर हमेशा कुछ अलग करने के आदि कलेक्टर अवनीश शरण आज औचक निरीक्षण करने सुबह सुबह तारबहार स्थित घोड़ादाना प्राथमिक स्कूल पहुंच गए। जानकारी देते चलें कि घोड़ादाना स्कूल शहर के पुराने स्कूलों मे एक है। कलेक्टर के पहुंचते ही स्कूल में हलचल मच गयी।
स्टाफ ने कलेक्टर को बताया कि स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक कुल 118 बच्चे पढ़ाई करते हैं। कलेक्टर ने पढ़ाई लिखाई का स्तर नापने बड़े ही सहजता के बच्चों के बीच पहुंच गये। जमीन पर बैठकर नन्हें छात्र छात्राओ के साथ संवाद किया। कुछ सवाल बच्चों से पूछा..जवाब मिलने के बाद कलेक्टर ने भी बच्चों के सवालो का जवाब दिया। इस दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर अवनीश शरण ने संतोष जाहिर किया।
 नन्हें बच्चों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने अपने सामने हिन्दी और अंग्रेजी के कुछ पाठ पढ़ने कहा। बच्चों की प्रगति पर कलेक्टर ने संतोष जाहिर किया। गोद में बैठाकर बच्चों से प्यार किया।उन्होने सभी से कहा कि यदि बड़ा आदमी और बनना है तो जमकर पढ़ों। मां पिता और स्कूल शहर का नाम रोशन करो।
कलेक्टर ने कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने पाया कि पांचवी की छात्राओं को  कम्प्यूटर की बुनियादी बातों को सीखते पाया। कलेक्टर ने बातचीत के दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाया। दूसरी कक्षा में पहुंचकर खेल खेल में शिक्षा का अभ्यास करते बच्चों के बीच खुद भी अभ्यास किया।
 कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में भी बच्चों से जानकारी ली। स्कूल की समस्याओं को सुना। भवन में टॉयलेट की उचित व्यवस्था की पर मांग कलेक्टर ने तत्काल निगम आयुक्त को निर्देश दिया। इसके अलावा चाकलेट बांटकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक आरपी आदित्य, सहायक संचालक अनिल तिवारी, संकुल समन्वयक और सेजेस स्कूल की प्राचार्या उषा चन्द्रा भी उपस्थित थीं।
गुण्डा बदमाशों पर फिर भारी पड़ा त्योहार...175 बदमाशों पर गिरी गाज...पुलिस ने 76 आरोपियों को कराया जेल दाखिल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles