बाप बेटों ने गजब कर दिया…किया गंदा इशारा…मना करने पर दोनों ने बाल पकड़कर घसीटा…फिर हाथ मुक्कों की बरसात

पीड़िता को बाप और बेटों ने बनाया निशाना..दोनो गिरफ्तार

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों का नाम सुनील कुमार सूर्यवंशी और राधे सूर्यवंशी है। दोनो के बीच बाप बेटा का रिश्ता भी है। दोनो ने मिलकर शाम पीड़िता के साथ दोनो गंदा इशारा करने के बाद बांह और कमर पकड़ लिया। और बाल गला पकड़कर जबरदस्ती का प्रयास किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गिरफ्तार बाप बेटों को जेल दाखिल कराया है।
सीपत पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराय ाकि 18 अगस्त 24 की शाम करीब 6.30 बजे गांव का युवक सुनील सूर्यवंशी अश्लील इशारा किया। हाथ बाह कमर पकडकर जबरदस्ती का प्रयास किया। मना करने पर सुनील सूर्यवंशी ने बाल और गला पकड़कर जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ मुक्का से मारा पीटा।
इसके अलावा सुनील सूर्यवंशी का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी ने भी लड़के का साथ देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया। पुलिस ने तत्काल पीड़िता की रिपोर्ट  पर आरोपिोयं के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75, 115(2), 3(2) के तहत अपराध दर्ज करने के बाद मुलायजा भी कराया।
मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद टीम ने घेराबन्दी कर आरोपी सुनील सूर्यवंशी और राधेश्याम सूर्यंवशी को धर दबोचा। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दो अलग अलग लूट पर कार्रवाई...अमलाई मध्यप्रदेश से पकड़ाया आरोपी...दूसरा आरोपी घेराबन्दी से बेलहगना में पकड़ाया

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles