किसान की पीट पीटकर हत्या,,,शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान,,,अज्ञात आरोपियों को तलाश रही पुलिस,,,गांव में दहशत

अधेड़ किसान की बदमाशों ने की हत्या

बिलासपुर,,,,,, जिले के पचपेड़ी थाना स्थित  ग्राम पताईडीह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने  अधेड़ किसान की पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक किसान का नाम बबलू जांगड़े है। मामले की जानकारी मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान मृतक किसान के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  बबलू जांगड़े  सरिये या किसी लोहे के रॉड  से हमला किया गया है।बहरहाल किसान की मौत से क्षेत्र सनसनी और तनाव दोनों व्याप्त है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम पतईडीह निवासी अधेड़ किसान बबलू जांगड़े की बदमाशों ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मौत की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। बहरहाल जानकारी के बाद पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।  हालांकि, पुलिस अभी तक  ने ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। , लेकिन एक संदिग्ध जरूर पकड़ में आया है। पूछताछ चल रही है।

 

पुलिस के अनुसार चोट से जाहिर हो रहा है कि मृतक के शरीर पर रॉड से हमला किया गया है। फिलहाल मामले की जांच हत्या के दृष्टिकोण को ध्यान में किया जा रहा है। उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 

पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि, बबलू जांगड़े बहुत ही शांत स्वभाव का व्यक्ति था। कुछ लोगों से उसका पुराने विवाद था पुलिस फिलहाल सभी बातों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगो ने कहा कि बबलू के हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई  की जाए।

जर्जर स्कूल पर हाईकोर्ट की तीखी प्रतिक्रिया...मुख्य न्यायाधीश ने पूछा...कलेक्टर क्या क्या करे...?..सचिव क्या कर रहे..?

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles