बोलेरो से आबकारी विभाग की 60 लाख की लूट…लूट के दौरान बदमाशों ने चालाई गोली.. गार्ड घायल..नाकाबन्दी कर आरोपियों की तलाश

दो शातिर बदमाशों ने गोली मारकर गार्ड को किया घायल..60 लाक की लूट

जांजगीर…जांजगीर में शातिर बदमाशों ने शराब बिक्री के बाद 60 लाख कलेक्शन कर जा रही बोलेरो को लूट लिया है। लुटेरों ने बोलेरो के बाहर तैनात गार्ड को गोरी मारकर घायल कर दिया है। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जिला पुलिस शातिर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जांजगीर जिला से बड़ी खबर है। शातिर बदमाशों ने शराब दुकान से संग्रहित 60 लाख रूपए बोलेरो से लेकर फरार हो गए हैं। शातिरों ने लूट की घटना को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा देशी शराब भट्टी के पास दिया है। जानकारी के अनुसार दिनभर की शराब बिक्री की रकम कलेक्क्ट करने के बाद आबकारी की टीम खोखरा शराब दुकान पहुंची। इसी दौरान बोलेरों सवार कलेक्शन टीम के साथ हथियार बंद गार्ड भी तैनात थे।
आबकारी टीम क्षेत्र की अलग-अलग शराब दुकानों से करीब 60 लाख रूपये का कलेक्ट कर वैन खोखरा शराब दुकान पहुंची। जैसे ही कलेक्शन टीम वैन खड़ा कर खोखरा शराब दुकान में हिसाब किताब करने दाखिल हुई। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। बोलेरों जीप के पास तैनात गार्ड पर फायरिंग कर घायल कर दिया। घटना में पैर में गोली लगने से गार्ड मौके पर ही गिर गया।
गोली की घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद लुटेरे बोलेरो जीप में रखे कैश से भरे बैग को लेकर फरार हो गये। दिनदहाड़े  लूट की वारदात की जानकारी के बाद शहर में हड़कम्प मच गया। इसके पहले कलेक्शन टीम ने आबकारी अधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को लूट की जानकारी दी।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे। साथ ही जिले में नाकेबंदी का आदेश दिया। पुलिस ने अलग-अलग प्वाइंट बनाकर चेकिंग अभियान तेज कर दिया। बहरबाह पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लूटेरों की पहचान का लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार शराब दुकान से कलेक्शन करने वाली टीम ने करीब 60 लाख रूपये की लूट की जानकारी दी है।घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया है।
निजी जमीन से रास्ता की मांग...भिड़ गए दोनों कांग्रेसी नेता..दोनों ने किया जमकर चिल्ल-पों..निगम प्रशासन ने कराया शांत

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *