Bilaspur NewsMadhya Pradesh NewsRajasthan News
कुकर्मी धरमराज गिरफ्तार..गिरफ्त में आया आरोपी देवराज…लुका छिपी के खेल में 1 जरहाभाटा दूसरा मुक्तिधाम से पकड़ाया
दोनो आरोपियों ने घर घुसकर किया बलात्कार
बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों ने पीछा कर पीड़िता के साथ घर में दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि दोनो बलात्कारी फरार हो गये है। आरोपियों की लगातार पतासाजी की गयी। इसी दौरान जानकारी मिली की आरोपी सरकन्डा में पुलिस से बचने के लिए छिपे है। घेराबन्दी कर दोनों को धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कोनी पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 17 दिसम्बर को थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 10 दिन पहले निहाल सूर्यवंशी ने मेरे गांव के एक रिश्तेदार के यहां आया। आरोपी ने मेरे दुकान पहुंचकर सिगरेट मांगा। और इसके बाद उसने नम्बर भी मांगा। बावजूद इसके आरोपी ने दुकान के बाहर लिखे घर के मोबाइल नंबर को नोट किया और फिर तीन दिन बाद अपने गांव घर चला गया। इस दौरान उसने फोन भी किया। लेकिन जवाब नहीं दी।
3 दिन बाद यानी 10 दिसम्बर को धरमलाल ऊर्फ निहाल सूर्यवंशी दोपहर को अपने साथी देवराज वर्मा के साथ मेरे घर आया।सिगरेट खरीद कर दोनो और दुकान के बाहर पीने लगे। इसी दौरान मैने दुकान किया और पानी लेने घर गयी। घर जाते समय दोनो आरोपियों ने पीछा किया। इस दौरान घर में कोई नहीं था। धरमराज उर्फ निहाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा ने घर में घुस गये। और डरा धमका कर बलात्कार किया। दोनो ने धमकी भी दिया कि यदि किसी को बतायेगी तो जान से मार देंगे।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर धावा बोला। दोनों फऱार आरोपियों को आसपास के गांव घुटकू, सिंदरी, निरतु, तुरकाडीह, कछार, लोफंदी, बॉम्बे आवास में धावा बोला। रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश दी। लेकिन फरार आरोपी हाथ नहीं आए।
इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी सरकंडा और जरहभाठा क्षेत्र में पुलिस से बचने के लिए छिपा है। पुलिस ने धावा बोलते हुए .देवराज वर्मा को मुक्तिधाम चौक सरकंडा से और धर्मराज सूर्यवंशी उर्फ निहाल को ओमनगर जरहाभाठा से गिरफ्तार किया । पकड़े गए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।