अधेड़ ने नाबालिग का किया अपरहण…शादी का झांसा देकर प्रतापगढ़ में किया बलात्कार…पुलिस ने किया गिरफ्तार

तखतपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को भेजा जेल

बिलासपुर—शादी का झांसा देकर नाबालिग को हवस का शिकार बनाने वाले  आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के सामने पेश किया है। पुलिस के अनुसार तखतपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता केपिता ने बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया था।आरोपी को बीएनएस की धारा 137,2 64 बीएनएस, 4, 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया है।
जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र की नाबालिग के पिता ने 9 नवम्बर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी को कोई बहला फुसलाकर अपहरण किया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मामले को विवेचना में लेकर आरोपी की पता साजी शुरू हुई। इस बीच जानकारी मिली कि आरोपी का नाम मोहन भाठा निवासी जय कुमार लहरे  है। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ उत्तर प्रदेश लेकर गया।
भगाने के बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दूष्कर्म किया । खबर मिलने के बाद पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला थाना अंतु से नाबालिग को बरामद किया गया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। तखतपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को बीएनएस की धारा 137,2 64 बीएनएस, 4, 6 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया है।

CG NEWS:स्कूलों का समय फिर बदला,कलेक्टर का आदेश ज़ारी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles