Education News: शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान पर झटका! हाई कोर्ट याचिकाएं खारिज कीं

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
Education News। Bilaspur।शिक्षक पदोन्नति और क्रमोन्नति वेतनमान से जुड़ी याचिकाओं पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
Education News।इस मामले में अब तक आए फैसलों से शिक्षकों को झटका लगा है। कोर्ट ने सोना साहू और रामनिवास साहू की याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने रामनिवास साहू के दावे को भी खारिज कर दिया, जबकि वे सोना साहू के केस में निर्णायक भूमिका में थे।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से यह पूछा कि उनका मामला सोना साहू के केस से किस तरह अलग या समान है।
इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी जानने की कोशिश की कि क्या याचिकाकर्ताओं ने अपनी नियुक्ति के समय बीएड किया था और क्या उस समय यह डिग्री अनिवार्य थी या नहीं।
इन सभी याचिकाओं पर अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 3 नवंबर की तारीख तय की है।







