जुआरियों के ठिकाने पर पहुंची…घेराबन्दी के दौरान नगद समेत आरोपी गिरफ्तार…मोटरसायकल समेत बावन पत्ती बरामद
घेराबन्दी के दौरान कुछ आरोपी भागने में कामयाब

बिलासपुर—-मोपका सरकन्डा पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान फड़ सजाकर बैठे जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से नगद समेत बावन पत्ती जब्त किया है। इसके अलावा मोटरसायकल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मोपका पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को मुखबीर से जानकारी मिली कि कुटीपारा एनीकेट पुल के पास कुछ लोग मोटर साइकिल वाहन से एक जगह एकत्रित हुए है। फड़ जमाकर दांव लगा रहे हैं। चौकी प्रभारीरामनरेश यादव की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया।
घेराबंदी के दौरान कुछ जुआरी पुलिस को देखते ही भागने में कामयाब रहे। बावजूद इसके टीम को कुछ जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली। पकड़े गए जुआरियों के नाम जीतू यादव,आशीष वर्मा,अश्वनी धुरी और दिनेश कुमार गोड है। सभी आरोपी देवरीखुर्द के रहने वाले हैं। मौके से नगद समेत कुछ मोटरसायकल को बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 3 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









