डॉ. सोमेश कुमार पटेल को मिला छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण चंदूलाल चंद्राकर सम्मान

डॉ. सोमेश कुमार पटेल को मिला छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण चंदूलाल चंद्राकर सम्मान

० उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस राज्य उत्सव में दिया सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में इस वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित “छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण चंदूलाल चंद्राकर सम्मान” भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस राज्य उत्सव में दूरदर्शन समाचार के वरिष्ठ संवाददाता डॉ. सोमेश कुमार पटेल को प्रदान किया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. पटेल के दीर्घ अनुभव, निष्पक्ष रिपोर्टिंग, जनहित से जुड़े मुद्दों पर सजगता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका , छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य तोख़ान साहू ,डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी,मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,मंत्री राम विचार नेताम,सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित राज्य के मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आपरेशन प्रहारः दो अलग अलग मामले में आर्म्स एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार..भारी मात्रा में देशी बरामद...जेल के हवाले चारो आरोपी

Related Articles