Bilaspur NewsMadhya Pradesh NewsRajasthan News

डीजे के बन्दे ने पार किया नोट का थैला…आरोपी गिरफ्तार…गैस सिलेन्डर फटने से घायल हुआ दम्पत्ति…डायल 112 को पुलिस कप्तान ने दी बधाई

डायल 112 की टीम को पुलिस कप्तान ने किया पुरस्कृत

बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई कर शादी भवन नगदी पार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मस्तूरी पुलिस की डायल 112 की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर गैस सिलेन्डर फटने से घायल दम्पत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कप्तान ने डायल 112 टीम को बधाई दी है। साथ ही टीम के सदस्यों को पुरस्कृत भी किया है।
शादी भवन से नगदी पार
चकरभाठा पुलिस ने शादी घर से नगदी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत निखिल तिवारी ने  थाना पहुंचकर की। पीड़ित ने थाना पहुंचकर बताया कि 7 दिसम्बर 24 को बोदरी स्थित शादी भवन में शादी समारोह का आयोजन किया गया। प्रीति भोज कार्यक्रम के दौरान किसी ने तोहफा में दिए गए नगदी का थैला पार कर दिया। मामले में पुलिस ने तत्काल तत्काल जांच पड़ताल शुरू किया। वीडियोग्राफी को खंगाला गया। वीडियो में डीजे में काम करने वाले एक व्यक्ति को थैला उठाते हुए देखा गया। आरोपी का नाम शिव साहू है। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया। आरोपी से चोरी की नगदी रकम बरामद कर विधिवत कार्रवाई की गयी है।
गैस सिलेन्डर फटने से दम्पत्ति घायल
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोडकी में गैस सिलेन्डर फटने से घायल दम्पत्ति को सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम ने रेस्क्यू किया है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इस दौरान पाया कि महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। पति का हाथ और पैर जल गया है। पीड़ितों के पास अस्पताल पहुंचने के लिए कोई साधन भी नही है। टीम के सदस्यों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार नवम्बर महीने में डायल 112 ने कुल 6403 आपातकालीन सेवा को अंजम दिया है।पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने पीड़ितों की सहायता और टीम की तत्परता के लिए बधाई दी है। साथ ही पुरस्कृत भी किया है।
बिलासपुर को बड़ा तोहफा..साढ़े 11 करोड़ में तैयार को अत्याधुनिक डिपो...आयुक्त ने बताया..नजर आएगा क्रांतिकारी बदलाव

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close