DGP Suspend: वायरल वीडियो के बाद कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव निलंबित

DGP Suspend: कर्नाटक के डीजीपी (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के रामचंद्र राव को सोमवार रात निलंबित कर दिया गया.यह फ़ैसला राज्य सरकार की ओर से उन वीडियो की जांच के आदेश के बाद लिया गया है, जिनमें कथित तौर पर एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को अपने दफ़्तर में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा, “हम कार्रवाई करेंगे. कोई भी क़ानून से ऊपर नहीं है.”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी दिन में पहले मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिए.निलंबन का आदेश ऐसे समय में आया, जब कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसके बाद राजनीतिक हलकों में नाराज़गी देखी गई.

हालांकि, इन वीडियो के स्रोत और उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है. राज्य सरकार ने कहा है कि जांच के दौरान इन वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी.

दिवाली और छठ पर रेलवे का महाअभियान! 1 करोड़ से अधिक यात्रियों का सफर हुआ सुगम, इस साल चलाई गईं 4,287 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 8,051 और चलाने की तैयारी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles