शराब पीने के लिए मांगा रूपया…मना करने पर जमकर मारापीटा…जान से मारने की दी धमकी..आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर—-मारपीट गुंडागर्दी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपी का नाम मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित जयरामनगर खैरा गांव निवासी लखेश्वर यादव है। पुलिस के अनुसार आरोपी आरोपी ने शिकायत करने वाले से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। रूपया नहीं दिये जाने पर आरोपी ने मारपीट किया।
पुलिस के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र स्थित देवरी निवासी नारायण लास्कर ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 9 दिसम्बर 2024 की दोपहर 2 बजे ग्राम सीपत शराब भट्टी रोड के पास लखेश्वर यादव आया। आोरपी ने शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। मना करने पर लखेश्वर यादव ने बार बार माॅ बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देता रहा। और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा।
पुलिस ने नारायण लास्कर की शिकायत पर लखेश्वर के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मामले को विवेचना में आरोपी लखेश्वर लास्कर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









