संविधान का उड़ाया जा रहा मजाक…पूर्व मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह ने कहा…चार चरणों में चलेगा लोकतंत्र बचाओ अभियान
संविधान के विभिन्न पहलुओं पर होगी व्यापक चर्चा

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)–छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे संविधान रक्षक अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालय राजपुर में जिले के प्रभारी डॉ.प्रेमसाय सिंह ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। प्रभारी डॉ.साय ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के साथ मजाक कर रही है। हर स्तर पर संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। आम आदमी परेशान है…नागरिकों के हितों का सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा किया अभियान प्रदेश में चार चरणों में किया जाना है। आने वाले 26 जनवरी 2025 तक संविधान को लेकर और उसके विभिन्न पहलुओं पर बात होगी । प्रदेश और देश में जो बातें हो रही हैं उन सब पर भी चर्चा होगी।
सरकार ने मजाक बनाया
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता और ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हमारा संविधान सबको समान अवसर देता है। संविधान का अनुच्छेद सबके लिए समानता का अवसर उपलब्ध कराता है। लेकिन आज हमारे संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हम सब संविधान के साथ हो रहे सरकार के नजरिए से बेहद दुखी हैं। कांग्रेस को इस बात की चिंता है कि संविधान ने जिस तरह से आम लोगों को अधिकार दिए हैं । उनका पालन हर स्तर पर हो पर संविधान को प्रदेश और देश की सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है। सड़क से संसद तक चारों तरफ संविधान का उल्लंघन हो रहा है।
इस दौरान किसानों की समस्याओं को देखते हुए उनकी मांग पर संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम पश्चात पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं के साथ धान खरीदी केंद्र राजपुर जाकर किसानों की समस्याएं सुनी । उपलब्ध संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया। प्रतिदिन किसानों को भुगतान उनकी इच्छा अनुसार सरकार के मानदंडों अनुसार हो सके। आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने की बात कही।
इनकी विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नीरज तिवारी ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी वरिष्ट कांग्रेसी सतेंद्र पांडेय डॉ.बी.एन.द्विवेदी लघु वनोपज बलरामपुर के जिला अध्यक्ष लाल साय मिंज जिला महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह पार्षद पुरन जयसवाल युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद सदस्य नीरज तिवारी ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा,एवं राम सुन्दर यादव अशोक गुप्ता, देवबलि टेकाम विकास यादव आलोक सिंह पंकज ठाकुर विभु जायसवाल एवं युवा कांग्रेस व एनएसयुआई के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।









